फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl misfortune even after identification, her last rites were performed as unclaimed

Prayagraj : युवती की बदनसीबी, पहचान के बाद भी लावारिस में किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 02 Jun 2025 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 02:24 PM IST
सार

कसारी-मसारी में वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात करते हुए फंदा लगाकर जान गंवाने वाली युवती (शहनाज-25 वर्ष) की आधार कार्ड से भले ही पहचान हो गई, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस परिजनों तक नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
The girl misfortune even after identification, her last rites were performed as unclaimed
युवती की मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

कसारी-मसारी में वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात करते हुए फंदा लगाकर जान गंवाने वाली युवती (शहनाज-25 वर्ष) की आधार कार्ड से भले ही पहचान हो गई, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस परिजनों तक नहीं पहुंच सकी। यही नहीं युवती के प्रेमी का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। ऐसे में रविवार को लावारिस में उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह युवती ने वीडियो काॅल पर प्रेमी से बात करते हुए फंदा लगा लिया था। प्रेमी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया था। माैके से बरामद युवती के आधार कार्ड से उसकी पहचान भी हो गई। फोन करने वाले कथित प्रेमी गाजीपुर निवासी दिलशाद के नंबर पर भी पुलिस ने काॅल कर बात की।
विज्ञापन


उसने रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने की भी बात कही, लेकिन युवती की बदनसीबी थी कि इसके बावजूद लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि युवती की पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन संभव नहीं हो सका। कारण कि कथित प्रेमी युवक ने भी अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था। उन्होंने कहा कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं निकलवा सकी युवती के फोन का सीडीआर

घटना के बाद सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद कमरे की जांच की थी। इस दौरान बेड पर ही युवती का मोबाइल फोन मिला, जिसमें आठ मिस्डकॉल और कई वाॅयस रिकाॅर्डिंग का व्हाट्सअप मैसेज था, लेकिन फोन लॉक होने की वजह से रिकॉर्डिंंग नहीं सुनी जा सकी। फोन का लॉक खोलने के लिए पुलिस ने युवती का फिंगर भी लगाया, लेकिन लाॅक नहीं खुला। उधर, रविवार को घटना के 72 घंटे पूरे हो गए, लेकिन धूमनगंज पुलिस युवती के फोन का सीडीआर नहीं निकलवा पाई।

... तो प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने दी थी जान, कमरे से मिले थे कपड़े-गहने

बृहस्पतिवार की सुबह घटना के बाद पुलिस ने युवती के कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान कमरे में रखे युवती के पर्स से हाथ, कान, नाक और पैर के नए गहने और शादी के कपड़े मिले थे। उधर, कथित प्रेमी गाजीपुर निवासी दिलशाद ने पुलिस से बातचीत में बताया कि वह युवती से करीब दो साल से संपर्क में था। आशंका जताई जा रही है कि घटना के दिन शहनाज वीडियो कॉल पर दिलशाद से शादी करने की बात कह रही थी, जिससे उसने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी।

शिवकुटी में मिला मोर का शव, सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

शिवकुटी के शिलाखाना में रविवार को मोर का शव मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। मोर राष्ट्रीय पक्षी है यह कहते हुए लोगों ने पूरे सम्मान के साथ उसकी अंत्येष्टि की बात कही। इसके बाद तिरंगे में लपेटकर पुलिस ने वन विभाग को मोर का शव सौंपा। पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मोर को सैल्यूट भी किया। इसके बाद शव का सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। रेंजर आरपी सिंह ने बताया कि मोर की प्राकृतिक मौत हुई है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed