फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The girl found hanging from a tree in Prayagraj had committed suicide by hanging herself

Prayagraj News: प्रयागराज में पेड़ पर लटकी मिली युवती ने फांसी लगाकर दी थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The girl found hanging from a tree in Prayagraj had committed suicide by hanging herself
सोरांव के धोसड़ा गांव के पास एक दिन पहले पेड़ पर फंदे से लटकी मिली सरिता पटेल (21) ने फांसी लगाकर जान दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने गांव के ही चंद्रजीत पटेल पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। उधर, मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर परिजनों ने चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में अफसरों के समझाने पर अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

बेनी हाशिमपुर (नई बाजार), मऊआइमा की रहने वाली सरिता 16 मार्च की सुबह घर से निकलने के बाद गायब हो गई थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब उसका शव सोरांव में धोसड़ा गांव के पास स्थित बाग में मिला था।
विज्ञापन

बुधवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इस दौरान शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। यह भी खुलासा हुआ कि फांसी लगाने की वजह से उसकी मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दबाव में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट को आत्महत्या में दर्ज किया है, ऐसे में इसे हत्या में परिवर्तित किया जाए। 35 लाख मुआवजा दिया जाए। माता-पिता के नाम दो बीघा कृषि भूमि का पट्टा व भाइयों के नाम दो शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए। पुलिस व प्रशासनिक अफसर उनसे बातचीत करते रहे। काफी समझाने के बाद शाम सात बजे फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मांगपत्र सीओ सोरांव जंग बहादुर और नायब तहसीलदार को सौंपा गया।

पोस्टमार्टम में फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
-कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

आरोपी युवक हिरासत में
उधर सूत्रों के मुताबिक नामजद आरोपी चंद्रजीत को पुलिस ने हिरासत में लिया और घंटों पूछताछ की। हालांकि, एसीपी जंगबहादुर यादव का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है। सीडीआर एनालिसिस व अन्य साक्ष्य एकत्र किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी


कैबिनेट मंत्री पहुंचे, दिया मदद का भरोसा
मऊआइमा। मृतका के घर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। मंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, सपा के पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article