{"_id":"60d34031589471282d3bc2ba","slug":"the-gangsters-beat-up-the-gate-man-for-not-opening-the-rail-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल फाटक न खोलने पर दबंगों ने की गेट मैन की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल फाटक न खोलने पर दबंगों ने की गेट मैन की पिटाई
Wed, 23 Jun 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:37 PM IST
सार
- बरियाराम-उग्रसेनपुर के बीच रेल फाटक 23 सी के गेटमैन ने फूलपुर थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
gate
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरियाराम-उग्रसेनपुर के बीच रेल फाटक न खोलने पर कुछ दबंगों ने गेट मैन कामेश्वर की बीती रात पिटाई कर दी। दबंगों द्वारा की गई पिटाई से कामेश्वर को काफी चोट भी आई। इस पूरे प्रकरण की सूचना आरपीएफ को देने के बाद बुधवार सुबह गेटमैन कामेश्वर ने फूलपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाने की अर्जी दी है। गेटमैन की पिटाई के मामले में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने भी मांग की है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे।
बरियाराम-उग्रसेनपुर के बीच रेल फाटक संख्या 23 सी पर गेटमैन कामेश्वर की ड्यूटी लगी हुई थी। रात 12.20 बजे के आसपास एक मालगाड़ी के आने की उसे सूचना मिली। इसके बाद गेटमैन ने रेल फाटक बंद कर दिया। इस दौरान वहां सायरन बजाता हुआ एक वाहन वहां आया। वाहन चालक ने गेट से सटाकर ही वहां वाहन खड़ा कर दिया। उसमें बैठे पांच लोगों ने गेटमैन पर दवाब बनाया कि वह फाटक खोले।
गेट मैन ने कहा कि गाड़ी निकल जाने के बाद वह फाटक खोल देगा। रात 12.30 बजे के आसपास जब मालगाड़ी पास हो गई तो वाहन में बैठे लोग एक बार फिर से तत्काल फाटक खोले जाने को कहने लगे। पुलिस को दी गई अर्जी में कामेश्वर ने कहा कि जब वह फाटक खोलने को पहुंचा तो चार पहिया वाहन में बैठे युवक बाहर निकल आए। उसकी उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। घटना के बारे में मेंस यूनियन के पदाधिकारी विजय मिश्र ने बताया कि गेटमैन के काफी चोट आई है। उसने बुधवार सुबह पुलिस को चार पहिया वाहन का नंबर दे दिया है। यह भी बताया है कि उसमें पांच लोग बैठे हुए थे।