फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The front portion of the Mansaita river bridge, built two months ago, has collapsed

Prayagraj News: दो माह पहले बने मनसैता नदी के पुल का अगला हिस्सा धंसा

Mon, 23 Feb 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 23 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The front portion of the Mansaita river bridge, built two months ago, has collapsed
बहरिया के सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल - फोटो : स्रोत : पीजीआई
सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर ढाई करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ पुल दो महीने में ही जवाब दे गया। पुल का अगला हिस्सा धंसने से आवागमन खतरे में हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्यदायी संस्था पर कमीशन खोरी और गुणवत्ताहीन पुल बनाए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

सोरांव फूलपुर रोड पर सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल जर्जर होने से उसी के बगल में दूसरा नया पुल लोक निर्माण विभाग की ओर से ढाई करोड़ की लागत से बनाने का काम शुरू किया गया। साठ मीटर लंबे पुल को बनाने में कार्यदायी संस्था द्वारा दो वर्ष से अधिक समय लग गया। किसी तरह दो माह पूर्व पुल बनकर तैयार हुआ और आनन फानन में बिना उद्घाटन के ही चालू कर दिया गया। वाहनों का आना जाना शुरू हुआ तो पुल का अगला हिस्सा धंस गया। नए पुल का अगला हिस्सा धसने से लोग पुराने पुल से आना-जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



रोज औसतन 300 से अधिक भारी वाहन निकलते हैं

मनसैता नदी पर बना पुल प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही और वाराणसी आदि जिलों को जोड़ता है। प्रतिदिन औसतन 300 से अधिक भारी वाहन इस पुल से निकलते हैं। इनमें ज्यादातर मौरंग, गिट्टी, बालू, सरिया व सीमेंट आदि लदे ट्रक, डंपर, ट्रॉला जैसे वाहन शामिल रहते हैं। इसके साथ ही यह पुल बहरिया विकास खंड के अलावा सोरांव, फूलपुर, हडिया विकास खंड के सैकड़ो गांवों को भी एक दूसरे को जोड़ता है। एक लाख से अधिक ग्रामीण रोज इसी पुल से मुख्यालय आते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल की नहीं बनी सपोर्टिंग वॉल
मनसैता पुल बिना उद्घाटन के चालू तो कर दिया गया लेकिन अभी तक पुल को छोड़कर आगे पीछे सपोर्टिंग वॉल नहीं बनाई गई। जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। घना कोहरा और अंधेरे में यदि वाहन सड़क से नीचे चले गए तो कई फीट गहराई में समा जाएंगे। ग्रामीणों ने पुल के आगे पीछे भी सपोर्टिंग वॉल बनाने की मांग की है।

कमीशन खोरी के चक्कर में पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। मानक के अनुसार पुल न बनने से दो महीने में ही धंस गया। जिससे आवागमन खतरे में है। गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत जिला अधिकारी से की गई है। - मनीषा नंद मिश्रा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलापुर, सिकंदरा

लोक निर्माण विभाग की ओर से सिकंदरा में मनसौता नदी पर बनाया गया पुल घटिया किस्म का है। भ्रष्टाचार के चलते जनता का पैसा बर्बाद किया गया। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।- अशफाक अहमद, जिला अध्यक्ष कांग्रेस गंगापार

सिकंदरा का पुराना पुल जर्जर हो चुका था। नया पुल बनने से लगा कि लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। लेकिन दो महीने में ही पुल खराब हो गया। लोक विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।- बबलू दूबे, मंडल अध्यक्ष, भारती किसान यूनियन प्रयागराज


पुल के नीचे जॉइंट पर मिट्टी बैठ गई है। जिसके कारण पुल का अगला हिस्सा धंस गया है। जल्द ही मरम्मत करवा कर पुल को ठीक करवा दिया जाएगा। भूपेंद्र वर्मा, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज

बहरिया के सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल

बहरिया के सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल- फोटो : स्रोत : पीजीआई

बहरिया के सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल

बहरिया के सिकंदरा कस्बे में मनसैता नदी पर बना पुल- फोटो : स्रोत : पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed