फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Fraud who cheated the army soldier of eight lakhs through the portal arrested

सेना के जवान से 8.20 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, पोर्टल के जरिए बनाते थे लोगों को शिकार

Sun, 01 Aug 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 09:28 PM IST
सार

पुलिस ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोगों को शिकार बनाने वाले दो साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों ने शिवकुटी में रहने वाले सेना के जवाब मणिप्रसाद से भी 8.20 लाख की ठगी की थी।

विज्ञापन
The Fraud who cheated the army soldier of eight lakhs through the portal arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पुलिस ने ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोगों को शिकार बनाने वाले दो साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों ने शिवकुटी में रहने वाले सेना के जवाब मणिप्रसाद से भी 8.20 लाख की ठगी की थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। पुलिस अफसरों ने बताया कि उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


भुक्तभोगी जवान ने शिवकुटी थाने में 2018 में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में मामला क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर हो गया। क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वारदात के पीछे ऐसा गिरोह है जो लॉटरी निकलने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार को दिल्ली जाकर अजय कुमार जाटव उर्फटेढ़ा निवासी प्रह्लादपुर साउथ ईस्ट दिल्ली व मानसिंह मीण निवासी नंदौली करोली जनपद राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड बनवाकर शहर लाया गया। जहां कोर्ट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोगों को लॉटरी, प्राइजमनी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लेते थे।  इसके बाद उनसे प्रोसेसिंग चार्ज, टैक्स आदि के बहाने ऑनलाइन खातों में रकम जमा करा लेते थे। शिवकुटी निवासी सेना के जवान को भी उन्होंने 3.35 करोड़ की लॉटरी निकलने का झांसा दिया था। फिर विभिन्न शुल्क के नाम पर 8.20 लाख रुपये खाते में डलवा ली थी। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed