फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The foundation stone of the High Court Museum was laid

हाईकोर्ट संग्रहालय की आधार शिला रखी गई

Sun, 08 Sep 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the High Court Museum was laid
The foundation stone of the High Court Museum was laid - फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट का संग्रहालय शीघ्र ही नए भवन में स्थानांतरित होगा। इसके लिए ड्रमंड रोड स्थित गेस्ट हाउस के बगल में श्री साईं मंदिर के पीछे कांफ्रेंस हाल और संग्रहालय भवन की आधार शिला शनिवार को रखी गई। 45 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण उप्र जल निगम की निर्माण इकाई करेगी। उसे निर्माण पूरा करने का 6 माह का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

भवन का शिलान्यास सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति विनीत शरण ने किया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्तिगणों के साथ मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर ने भी भवन के शिलापट्ट का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में पूर्व न्यायमूर्तीगण सहित सभी न्यायमूर्तिगण, बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि, राज्य विधि अधिकारीगण, स्थानीय प्रशासन, न्यायालय एवं जल निगम के अधिकारी मौजूद थे। भवन निर्माण पूरा होने के बाद हाईकोर्ट परिसर में स्थित संग्रहालय नव निर्मित भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इससे आम जनता को भी हाई कोर्ट की विरासत जानने समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed