फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The foundation of the remaining three phases of Ramvan Gaman Marg will be laid simultaneously

रामवन गमन मार्ग के शेष तीन चरणों की एक साथ रखी जाएगी आधारशिला

Thu, 12 Aug 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 09:38 PM IST
सार

  • चित्रकूट से अयोध्या के बीच भगवान राम से जुड़े 44 स्थलों का शृंग्वेरपुर से होगा सीधा जुड़ाव

विज्ञापन
The foundation of the remaining three phases of Ramvan Gaman Marg will be laid simultaneously
राम वन गमन पथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ राम वनगमन मार्ग का काम भी पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के अंतर्गत भगवान राम से जुड़े 44 स्थानों को शृंग्वेरपुर से जोड़ा जाएगा। चार लेन वाली इन सड़कों के लिए राज्य योजना से बजट का इंतजाम किया जाएगा। अयोध्या से चित्रकूट के बीच राम वन गमन मार्ग का निर्माण शुरू है। चार चरणों वाली इस परियोजना पर कुल 3300 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


इस परियोजनों में भगवान राम से जुड़े 44 स्थलाें के विकास का काम भी शामिल हैं। प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को इसकी समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को सभी तरह की बाधा दूर कर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रेसवार्ता में बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू है। अयोध्या में पंचकोसी यात्रा तथा रामवन गमन मार्ग का निर्माण कार्य भी इसी से जुड़ा है। मंदिर के शीर्ष पर रखे जाने वाले कलश के साथ अयोध्या में बन रहे पंचकोसी यात्रा तथा रामवन गमन मार्ग का भी निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके पहले चरण में जेठवारा से अवतारपु के बीच निर्माण कार्य करीब पूरा है। दूसरे चरण में अवतारगंज से शृंग्वेरपुर होते हुए मूरतगंज, तीसरे चरण में मूरतगंज से समदाबाद तथा चौथे और अंतिम चरण में रेपुरा से चित्रकूट के बीच सड़क का निर्माण होना है। इसके बीच में शृंग्वेरपुर में सिक्स लेन के फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। यह पुल 1200 मीटर लंबा होगा। बुजुर्गों के लिए इस पर रैंप भी होगा। इस परियोजना में कई बाईपास तथा यमुना नदी पर चार लेन का पुल भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण का काम करीब पूरा होने वाला है। शेष तीन चरणों के कार्र्यों की जल्द ही एक साथ आधारशिला रखी जाएगी। केशव प्रसाद ने बताया कि रामवन गमन मार्ग में पड़ने वाले 44 स्थलों को शृंग्वेरपुर से सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन संपर्क मार्गों के लिए राज्य योजना से बजट का इंतजाम किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामवन गमन मार्ग के निर्माण से अयोध्या, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट का विकास होगा।

एयरपोर्ट होते हुए अंदावा से कौशाम्बी के बीच बनेगी फोर लेन सड़क
अंदावा से कौशाम्बी के बीच भी फोर लेन सड़क का निर्माण होगा। यह सड़क बमरौली एयरपोर्ट से गुजरेगी। 800 करोड़ रुपये लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी आधारशिला रखी जाएगी। इसके निर्माण से वाराणसी के साथ प्रयागराज से कौशाम्बी के बीच भी आवागमन सुलभ हो जाएगा।


हंडिया से अंदावा के बीच फोर लेन सड़क पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। इसके लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसका निर्माण होने से वाराणसी की यात्रा और आसान हो जाएगी। साथ ही कम समय लगेंगे। इसी क्रम में अब अंदावा से कौशाम्बी के बीच फोर लेन सड़क की योजना तैयार की जा रही है। प्रयागराज आए केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि जल्द इस सड़क का भी निर्माण शुरू होगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि करछना में गंगा नदी पर पुल का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। इस पुल से गौहनिया के बीच फोर लेन की सड़क का भी निर्माण होगा। उप मुख्यमंत्री ने कई अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed