प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली श्रमिक स्पेशल एवं अन्य राजधानी स्पेशल के यात्रियों की सुविधा के लिए 22 मार्च से बंद चल रहे खानपान के स्टॉल मंगलवार 19 मई से खुल जाएंगे। इस संबंध में प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से सभी लाइसेंसी वेंडरों को स्टॉल खोलने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का स्टॉल संचालक पूरा ध्यान रखें। प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म पर एक शिफ्ट में सब मिलाकर केवल 20 वेंडर कार्य करेंगे ।
सभी स्टॉल संचालक बराबर बराबर अपने वेंडर लगाएंगे। उन्हें केवल अपने ही प्लेटफार्म पर बिल्डिंग की अनुमति होगी। इस दौरान केवल पैक्ड आइटम और पानी बिकेगा। किसी भी वेंडर को ट्रेनों के कोच में जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल दूरी बनाते हुए यात्रियों को बाहर से समान पकड़ाया जाएगा। केवल नमकीन, बिस्किट और इसी तरह के बाद पैकेट वाली चीजें यात्रियों को बेचनी होंगी। चाय की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। स्टॉल पर साफ सफाई का बेहतर प्रबंध रखने के साथ ही हर घंटे उसकी सफाई भी वेंडरों को करनी होगी। सभी वेंडर फुल ड्रेस मैं रहेंगे इस दौरान उन्हें हाथों में दस्ताना और अपने चेहरे को मास्क से कवर करना होगा। वेंडरों को अपना सिर भी ढकना होगा।