फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The farmer 's son Rinku entering IISERs

किसान के बेटे रिंकू का आईआईएसईआर में प्रवेश

Wed, 17 Jun 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। किसान के बेटे रिंकू का प्रतिष्ठित रिसर्च इंस्टीट्यूट आईआईएसईआर पुणे के इंटीग्रेटेड कोर्स एमएससी-पीएचडी में प्रवेश हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्रों अखिलेश कुमार मोदनवाल और जदवीर सिंह आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गेट, आईआईटी-जैम, सीएसआईआर-नेट आदि की तैयारी कराते हैं। रिंकू ने इनके मार्गदर्शन में यह सफलता पाई है। रिंकू के अलावा विश्वविद्यालय के छह अन्य विद्यार्थियों कुंवर ओम पांडेय, शिवेंद्र कुमार पांडेय, नंदलाल वर्मा, राजू कुमार सिंह, रिंकू कुशवाहा और विकास को अलग-अलग आईआईटी में दाखिला मिला है। शैली पाल, दरख्शा बनो, जियाउल हक आईआईटी बीएचयू में प्रवेश केलिए नामित हुए हैं। प्रभा भारतीया सीएसआईआर जेआरएफ तथा मनोज कुमार पटेल सीएसआईआर नेट के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।
विज्ञापन


बीबीएस के तीन छात्रों का चयन
इलाहाबाद। बीबीएस कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी में मंगला ट्यूब्स की ओर से आयोजित कैंपस सेलेक्शन में तीन विद्यार्थियों को सफलता मिली। सफल होने वाले विद्यार्थी धीरज पांडेय, उत्कर्ष पांडेय और आनंद कुमार हैं। संस्थान के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


डॉ.सुधांशु को भारत ज्योति एवार्ड
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कालेज के डॉ.सुधांशु कुमार झा को इंडिया इंटरनेशनल फ्रैंडशिप सोसाइटी के भारत ज्योति एवार्ड से नवाजा गया है। शिक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। इनके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.नरेश त्रेहान, पूर्व निर्वाचन आयुक्त जीबी कृष्णमूर्ति, डॉ.आबिद हसन, स्वराज्यपौल, अभिनव बिंद्रा को भी इस एवार्ड से नवाजा गया। इन्हें दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.भीष्म नारायण सिंह के हाथों यह पुरस्कार दिया गया। डॉ.झा को 2012 में इंटरनेशनल पब्लिकेशन हाउस की ओर से बेस्ट सिटीजन आफ इंडिया एवार्ड समेत कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed