फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The farm already consumed

पहले ही खप गए पुराने नोट

Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
The farm already consumed
money
नोटबंदी के साथ 30 दिसंबर को बैंकों में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा किए जाने का आखिरी दिन था। हालांकि शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह बैंकों में सामान्य भीड़ रही। पुराने नोट जमा करने वाले बहुत कम नजर आए। अखिरी दिन बैंकों की हालत यही बयां कर रही थी कि पुराने नोट खपा दिए गए हैं या जिनके पास हैं, वे नोट लेकर बैंकों तक आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। 
विज्ञापन


बैंक खातों में जमा रकम के आधार पर आयकर विभाग ने भले ही सैकड़ों नोटिस जारी कर दिए हों लेकिन विभाग को शहर में अब तक कहीं से भी पुराने नोट बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में चर्चा है कि कालाधन रखने वालों ने अपने पास रखे पुराने नोट समय से खपा दिए या नोट किसी ऐसी जगह छिपा कर रखे हैं कि जो अफसरों की पहुंच से काफी दूर है। इन सबके बीच पुराने नोट जमा करने के लिए निर्धारित आखिरी तारीख 30 दिसंबर सामान्य दिनों की तरह बीत गई।
विज्ञापन


रोज की तरह बैंकों में जमा और निकासी दोनों हुई लेकिन इनमें पांच और एक हजार के नोट बहुत कम नजर आए। बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होता रहा। हालांकि मुसीबतों की आखिरी तारीख अभी नहीं बीती है। खाते और एटीएम से पैसा निकालने से पैसा निकालने की सीमा में कोई ढील नहीं दी गई है। पहली तारीख करीब आ गई है। ऐसे में नए साल के पहले हफ्ते में बैंकों और एटीएम के बार फिर से लंबी लाइन दिख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed