फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The examinee arrived in the second shift to take the first shift exam, asked the way to pass

UP Board : पहली पाली की परीक्षा देने दूसरी पाली में पहुंचा परीक्षार्थी, पूछा-पास होने का रास्ता

Thu, 23 Feb 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान बुधवार को एक परीक्षार्थी सुबह की पाली की परीक्षा देने दूसरी पाली में पहुंचा। केंद्र पर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि परीक्षा तो सुबह खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन
The examinee arrived in the second shift to take the first shift exam, asked the way to pass
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान बुधवार को एक परीक्षार्थी सुबह की पाली की परीक्षा देने दूसरी पाली में पहुंचा। केंद्र पर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि परीक्षा तो सुबह खत्म हो चुकी है। इस पर वह परीक्षा में पास होने का रास्ता पूछने लगा। बुधवार को इंटर चित्रकला की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से होनी थी। पीलीभीत में 12वीं का छात्र ओंकार भूल गया कि उसकी परीक्षा सुबह की पाली में है। दोपहर में दो बजे वह केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचा तो उसे पता चला कि इंटर चित्रकला की परीक्षा हो चुकी है।

विज्ञापन


इस पर परेशान होकर वह बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके परीक्षा में पास होने का रास्ता पूछने लगा। हेल्पलाइन से बताया गया कि अन्य विषयों की परीक्षा में पास होने पर चित्रकला की परीक्षा में कंपार्टमेंट देकर पास हो सकते हैं। इसी तरह महाराजगंज में भी इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा भूले परीक्षार्थी ने हेल्पलाइन नंबर पर फोनकर समस्या दर्ज कराई।

विज्ञापन

कई विषयों की परीक्षा के बाद पता चला कि गलत है प्रवेशपत्र की फोटो
बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुए छह दिन बीत जाने के बाद लखीमपुर के एक परीक्षार्थी ने बुधवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय में बने हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करायी। इस पर उसे सलाह दी गई कि वह प्रधानाचार्य से मिलकर उनके सामने अपनी फोटो लगाकर उसे सत्यापित करा ले। इसके बाद परीक्षा दें, कोई दिक्कत नहीं होगी। फिर भी कोई समस्या आती है तो डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed