फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The electronics market heats up as demand for inverter ACs rises.

Prayagraj News: इनवर्टर एसी की मांग बढ़ने से गरमाया इलेक्ट्रॉनिक बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The electronics market heats up as demand for inverter ACs rises.
भीषण गर्मी के कहर के कारणइन दिनों बाजार में एसी डिमांडखासी बढ़ गई है। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
चढ़ते पारे के बीच एयर कंडीशनर (एसी) व अन्य कूलिंग प्रोडक्ट की मांग बढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक बाजार गरमा गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, चौक, कटरा और मुट्ठीगंज जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
बाजार में इनवर्टर एसी ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। बिजली की बचत और कम शोर के कारण लोग पुराने मॉडल के बजाए इनवर्टर तकनीक को प्राथमिकता दे रहे हैं।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि प्रयागराज के विभिन्न शोरूम्स और रिटेल काउंटरों से रोजाना औसतन 350 से 400 एसी की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कारोबारी मिथिलेश सिंह का कहना है कि कुछ चुनिंदा कंपनियों के लोकप्रिय मॉडल्स के लिए ग्राहकों को वेटिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।
वहीं एसी के साथ स्टेबलाइजर और इंस्टॉलेशन किट की मांग भी बाजार में तेजी से बढ़ी है।
एआई के साथ फाइव स्टार रेटिंग पर टिकी ग्राहकों की नजर
- बढ़ते बिजली बिल की चिंता के कारण इस बार ग्राहक खरीदारी में समझदारी दिखा रहे हैं। कारोबारी केके श्रीवास्तव ने बताया कि शोरूम पर आने वाला हर दूसरा ग्राहक फाइव स्टार रेटिंग वाले एसी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि फाइव स्टार एसी की कीमत थ्री स्टार के मुकाबले थोड़ी अधिक है लेकिन लंबी अवधि में बिजली की बचत को देखते हुए मध्यम वर्ग भी इसी पर दांव लगा रहा है।

उन्होंने बताया कि जो स्टॉक बिक भी रहा है उसमें 70 फीसदी डेढ़ टन वाले ही एसी है। एआई वाले एसी भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। कारोबारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि अगर आप घर से निकलते समय एसी बंद करना भूल जाते हैं, तो एआई फीचर आपको याद दिलाता है और एसी स्टैंडबाई मोड में चला जाता है।

---------------------------------------
एसी का प्रकार : अनुमानित कीमत (1.5 टन)
इनवर्टर एसी : 32,000-38,000 हजार
एआई स्मार्ट एसी : 42,000-55,000 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed