फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The crocodile ran to the villagers taking bath in the Ganges in Prayagraj, narrowly escaped

प्रयागराज में गंगा स्नान कर रहे ग्रामीणों को घड़ियाल ने दौड़ाया, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 08 Jun 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
The crocodile ran to the villagers taking bath in the Ganges in Prayagraj, narrowly escaped
मगरमच्छ
इलाके के जेरा गंगा घाट पर रविवार दोपहर घड़ियाल दिखाई देने से हड़कंप मच गया । जिसके बाद स्नान करने के लिए गंगा के किनारे पहुंचे दर्जनों लोग वहां से भाग निकले । दहशत के चलते ग्रामीणों ने अपने बच्चों को भी गंगा स्नान करने पर रोक लगा दी ।
विज्ञापन


रविवार के दोपहर जेरा गंगा घाट पर गांव के ही सुकुरू निषाद, ओम प्रकाश पांडेय, जसवंत सिंह, पिंटू निषाद समेत कई लोग स्नान करने के लिए गए थे । उसी समय स्नान कर रहे सुकुरू निषाद ने देखा कि एक घड़ियाल तेजी से तैरता हुआ स्नान कर रहे लोगों की ओर आ रहा है । जिसपर वो चिल्लाते हुए बाहर की ओर भाग निकले ।
विज्ञापन


इतने में सुकुरू की चीख सुनकर गंगा स्नान कर रहे सभी लोग तेजी से बाहर आ गए । इसकी सूचना गांव में पहुंचते ही सभी लोगों ने घड़ियाल के दहशत के चलते अपने बच्चों को गंगा स्नान करने पर रोक लगा दिया । वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घड़ियाल काफी बड़ा और खतरनाक था । जिसकी लंबाई लगभग 10 फीट से भी ज्यादा थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed