फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The country should not be a junkie, not a true speaker: Raj Babbar

देश को जुमलेबाज नहीं, सच बोलने वाला पीएम चाहिए: राज बब्बर

Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
The country should not be a junkie, not a true speaker: Raj Babbar
raj babbar - फोटो : प्रयागराज
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रध्वज को पैरों चले कुचलने वाले अब देशभक्ति का प्रमाण बांटते फिर रहे हैं। देश को आजादी दिलाने वालों को किसी सुबूत की आवश्यकता नहीं है। शहर पश्चिमी के मंसूर अली पार्क में फूलपुर के प्रत्याशी पंकज सिंह चंदेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जन सभा में उन्होंने यह बातें कही। 
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि देश को सच बोलने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि झूठ और जुमलेबाजी करने वाला। कांग्रेस की मुल्क को सही रास्ता दिखा सकती है। उन्होंने लोस चुनाव के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में नई सरकार बनने का दावा करते हुए राहुल गांधी को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया। कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जनता पसंद करती है, क्योंकि यह पार्टी सद्भाव कायम करने के लिए सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। फूलपुर के उम्मीदवार पंकज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि 2015 में राहुल गांधी की नागरिकता के मामले को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से खारिज किए जाने के बाद भी यह मुद्दा उछाला गया। वास्तव में सत्ताधारी दल के लोग भय, डर और आतंक का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जनता इसे वोट की ताकत के बल पर साबित कर देगी। इस मौके पर शेखर बहुगुणा, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, जावेद उर्फी, विजय मिश्रा, तस्लीमउद्दीन, मुकुंद तिवारी, अनीता कुशवाहा, परवेज अंसारी, अभय अवस्थी, एहतेशाम रिजवी, अभिन्न वार्ष्णेय, अल्पना निषाद, मीरा देवी, अरसद अली, मानिक चंद पटेल, प्रेमचंद्र मौर्या, अंशुमन पटेल, राजेश राकेश, मनोज पटेल, असम, परवेज सिद्दीकी उपस्थित थे। अध्यक्षता नफीस अनवर ने की। संचालन हसीब अहमद ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंसूर अली पार्क के मंच पर बुधवार की दोपहर राज बब्बर पहुंचे तो वहां मौजूद कांग्रेसी सेल्फी लेने की होड़ में धक्कामुक्की करने लगे। इससे नाराज राज बब्बर कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे। कुछ नेताओं को उन्होंने खरीखोटी सुनाई। राज बब्बर ने जब मंच से अपना भाषण शुरू किया तो एक महिला नेता उनके बगल में सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी। इस दौरान राज बब्बर ने उनका मोबाइल ले लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार मई को फूलपुर लोस सीट के उम्मीदवार पंकज सिंह चंदेल के समर्थन में चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। वह फाफामऊ, सोरांव में जनसभाएं करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने दी।


कांग्रेस के उरुवा ब्लाक अध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद को निष्क्रियता के आरोप में पद से हटा दिया गया है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने उनकी जगह विनोद कुमार शुक्ल को नया ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed