फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The country's 360 locations will be operated with the electronic toll plaza

देश के 360 स्थानों पर एक साथ संचालित होंगे इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा

Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
The country's 360 locations will be operated with the electronic toll plaza
पार्किंग चाहिए - फोटो : अमर उजाला
देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने वाले दिनों में एक साथ 360 स्थानों पर इलेक्ट्रानिक टोल प्लाजा (ईटीसी) शुरू होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इसकी तैयारी पूरी कर चुका है। 20 से 25 दिनों के बाद यह सेवा शुरू हो जाएगी। प्राधिकरण चाहता है कि हाईवे पर लोगों का आवागमन अबाध तरीके से हो। टोल प्लाजा पर लोगों को टिकट कटाने के लिए रुकना ना पड़े। शुक्रवार को इसका इलाहाबाद बाईपास पर इसका ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत लोगों को प्रीपैड टैग मुहैया कराया जाएगा। टैग लगी गाड़ियां जब टोल प्लाजा के पास पहुंचेंगी तो बैरियर अपने आप खुल जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में 275 टोल प्लाजा और दूसरे चरण में सभी 360 टोल प्लाजा पर यह सुविधा बहाल शुरू की जाएगी। हालांकि इसकी अभी कोई  तिथि नहीं निर्धारित नहीं की गई है। सभी टोल प्लाजा पर ट्रायल चल रहा है। शुक्रवार को इलाहाबाद बाईपास पर इसका ट्रायल हुआ।
विज्ञापन


प्रीपेड टैग लगी गाड़ियां जब टोल प्लाजा पर पहुंचेंगी तो एक एसएमएस भी पहुंच जाएगा। ट्रायल के दौरान मुख्य अतिथि रहे मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. एसके दुग्गल ने इसे डिजिटल इंडिया का एक बेहतर हिस्सा बताया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर टीपी सिंह, अजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed