फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the coming and going of trains from prayagraj junction started from today

प्रयागराज जंक्शन से ट्रेनों का आवागमन आज से शुरू

Wed, 13 May 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
the coming and going of trains from prayagraj junction started from today
प्रयागराज जंक्शन पर 48 दिन के बाद एक ऐसी आवाज आई, जिसकी प्रतीक्षा हर एक यात्री को रहती है। जंक्शन पर रात नौ बजे के बाद नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन के लिए एनाउंसमेंट हुआ कि यात्री गण कृपया ध्यान दें। इसके पूर्व यह आवाज अंतिम बार 25 मार्च 2020 को सुनाई दी थी। इसे सुनने के बाद जंक्शन पर मौजूद रेलकर्मियों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। इस बीच डिब्रूगढ़ गुवाहाटी स्पेशल से कुल 52 यात्री नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे, जबकि यहां से कुल 17 यात्री ट्रेन में चढ़े। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर विशेष चौकसी बरती गई। हर एक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें जंक्शन पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार 11 मई को ही तय हो गया था कि प्रयागराज जंक्शन पर मंगलवार से तीन स्पेशल ट्रेनें आएंगी। यहां मंगलवार को 02424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल, 02310 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल एवं 02301 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल आई। इन तीनों ही ट्रेनों से कुल 328 यात्रियों का आवागमन हुआ। सबसे ज्यादा 193 यात्रियों का आवागमन हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल से हुआ। हावड़ा से इस ट्रेन से कुल 81 यात्री आए, जबकि दिल्ली जाने वालों की संख्या 112 रही। इसके बाद 69 यात्री नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल के रहे। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन में प्रयागराज से कुल 67 यात्री चढ़े। तीनों ही ट्रेनें रात में जाने की वजह से जंक्शन पर शाम सात बजे के बाद मेडिकल की टीम तैनात हो गई।
विज्ञापन

हर एक ट्रेन के आगमन के पूर्व जंक्शन दो घंटे पूर्व ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग आदि शुरू कर दी गई। डिब्रूगढ़ स्पेेशल के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग रात 9.30 बजे के बाद शुरू हुई। इस दौरान यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से प्रवेश दिया गया। प्लेटफार्म पर मास्क पहने यात्रियों को ही जाने दिया गया। सिविल लाइंस साइड से पब्लिक ओवर ब्रिज से यात्रियों को प्रवेश दिया गया, जबकि ट्रेन से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर छह पर उतरने वाले पुल से बाहर किया गया। बाहर से आने वाले यात्रियों के भी स्वास्थ्य की जांच जंक्शन पर जिला प्रशासन की ओर से करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed