फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city will soon River Front Development

जल्द होगा शहर में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट

Sat, 08 Aug 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
The city will soon River Front Development
इलाहाबाद। इलाहाबाद में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट के पहले चरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बंध गई है। अरैल और यमुना बैंक रोड पर रीवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए एडीए ने दो सौ 53 करोड़ 35 लाख रुपये की योजना तैयार की है। शुक्रवार को कमिश्नर राजन शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्लान पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि रीवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए जिस कंपनी ने कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया है, उसे प्रोजेक्ट के डिटेल से प्रेजेंटेशन और डीपीआर तैयार करने के लिए बुलाया  जाएगा। इसके लिए 17 अगस्त को कमिश्नर, एडीए, नगर निगम, अन्य विभागों तथा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्लान को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने रीवर फ्रंट डेवलपमेंट की घोषणा पिछले वर्ष की थी। इसके बाद एडीए ने अरैल घाट पर सच्चा बाबा आश्रम के सामने तकरीबन सात सौ मीटर की लंबाई में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट का प्रस्ताव तैयार कराया। इस प्लान को मुख्यमंत्री के सामने भी पेश किया गया। सीएम ने अरैल घाट में सच्चा बाबा आश्रम के सामने पक्के घाट का निर्माण सरकारी व्यय एवं पीपीपी से कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद एडीए ने परियोजना के आर्किटेक्टर, लैंडस्केप, डिजाइन एवं इंफ्राक्ट्रक्टर कन्सलटेंसी सर्विसेस के लिए नोएडा की मेसर्स आरकॉम कन्सलटेंट से प्रस्ताव तैयार कराया। कंपनी ने कुल 189.67 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। इसी तरह यमुना बैंक रोड पर छह सौ मीटर लंबाई में रीवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए 63.68 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई।
विज्ञापन


शासन ने रीवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना पर निर्णय लेने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित की है। इसमें एडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित अन्य विभागों के भी अफसर शामिल हैं। शुक्रवार को कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने रीवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय हुआ लेकिन इसके पहले 17 अगस्त को आरकॉम के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है, जो डिटेल प्लान के साथ डीपीआर तैयार करके लाएंगे। बैठक में अंतिम निर्णय होने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed