फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The child's cheek was cut from the mind, severe wound in the throat as well

मांझा से छह साल के बच्चे की गाल गटा, गले में भी गंभीर घाव

Fri, 24 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
The child's cheek was cut from the mind, severe wound in the throat as well
The child's cheek was cut from the mind, severe wound in the throat as well - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। रामबाग ओवरब्रिज पर गुरुवार की शाम मंझे से बड़ा हादसा हो गया। माता-पिता के साथ एक्टिवा से जा रहे छह साल के बच्चे अभींद्र के गले में मंझा फंस गया। मंझे से उसका गाल कट गया। गले में भी गंभीर घाव हो गया। उसे बचाने में पिता की अंगुलियां कट गईं। इस हादसे में बच्चे की मां भी गाड़ी से नीचे गिर गईं। गुजर रहे लोगों ने अभींद्र को तुरंत जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बाई का बाग के रहने वाले जीतेंद्र यादव एमपीवीएम गंगागुरुकुलम फाफामऊ में अध्यापक हैं। उनका बेटा अभींद्र (6) सेंट जोसेफ कालेज में कक्षा एक में पढ़ता है। जीतेंद्र के किसी रिश्तेदार की तबियत खराब थी। गुरुवार की शाम पत्नी और बेटे अभींद्र के साथ वह एक्टिवा से रिश्तेदार को देखने के लिए निकले। रामबाग ओवरब्रिज पर वह जैसे ही ऊपर पहुंचे, आगे बैठे अभींद्र के गले में मंझा फंस गया। जीतेंद्र ने खून देखा तो घबरा गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। तब तक अभींद्र के गाल बुरी तरह से कट गए। गले में घाव था। बचाने में जीतेंद्र की दो उंगलियां कट गईं। जीतेंद्र की पत्नी भी गाड़ी से गिर गई थीं। पीछे से समाजसेवी शैलेंद्र गुप्ता गाड़ी लेकर जा रहे थे। उन्होंने तुरंत तीनों लोगों को अपनी गाड़ी से जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचा। अभींद्र की हालत गंभीर थी। रामबाग ओवरब्रिज में मंझे से आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले एक महिला के गले में मंझा फंस गया था। संयोग था कि उन्होंने हाथ से मंझे को पकड़ लिया था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed