फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the candidates did not get the appointment even after eight months of the cgl 2017 result

सीजीएल 2017 के रिजल्ट के आठ महीने बाद भी चयनितों को नहीं मिली नियुक्ति

Tue, 23 Jun 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
the candidates did not get the appointment even after eight months of the cgl 2017 result
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2017 के परिणाम जारी होने के आठ महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली है। आयोग की ओर से 15 नवंबर 2019 को लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के लगभग आठ महीने बाद भी चयनित नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सीजीएल 2017 में आयकर विभाग के लिए 261 निरीक्षकों और 1721 कर सहायकों का चयन किया गया था। रिजल्ट के आठ महीने बीत गए हैं, चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक जोन आवंटित किए जाने का इंतजार है। नियुक्ति के पाने के लिए परेशान अभ्यर्थियों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इन अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर नियुक्ति को लेकर अभियान चलाया है।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों की ओर से 30 हजार से अधिक ट्वीट किए गए।
सीजीएल 2017 में चयनित अभ्यर्थियों ने ट्विटर पर अपनी पीड़ा में लिखा है कि पहले प्रश्नपत्र आउट होने और कोर्ट के चक्कर के बाद अब चयन होने के पर नियुक्ति के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इंतजार हमारी नियति बन गई है। दूसरे अभ्यर्थियों का कहना है कि 2017 की परीक्षा का रिजल्ट 2019 के अंत में जारी किया गया, अब 2020 भी आधा बीतने को है परंतु नियुक्ति का पता नहीं है। नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ दूसरे विभागों में नियुक्ति पूरी कर ली गई परंतु आयकर विभाग में यह कार्य बहुत धीमे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed