फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bones of Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon immersed in Sangam

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अस्थियां संगम में विसर्जित

Fri, 24 Jul 2020 08:15 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
The bones of Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अस्थियां शुक्रवार को संगम में प्रवाहित की गईं। राज्यपाल के पुत्र सुबोध टंडन और भतीजे कुंवरजी टंडन ने लखनऊ से उनका अस्थि कलश लेकर दोपहर में पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस दौरान संगम किनारे श्रद्धांजलि सभा भी हुई। यहां पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केेशरीनाथ त्रिपाठी ने लालजी टंडन को राजनीति का ध्रुव तारा बताया। कहा, लालजी टंडन हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन

The bones of Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पूर्व राज्यपाल ने केशरीनाथ ने कहा, लालजी टंडन जनप्रिय एवं कार्यकर्ताओं के नेता थे। जब भी वह प्रयागराज आते थे तो कार्यकर्ताओं से जरूर मिलते थे। पिछले कुंभ में भी वह प्रयागराज आए और यहां उन्होंने स्नान भी किया। इस दौरान पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने भी लालजी टंडन से जुड़े संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम में राज्यपाल के पुत्र एवं कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन को भी आना था, लेकिन वह लखनऊ में कुछ सरकारी कार्यक्रम होने की वजह से नहीं आ सके। 

The bones of Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल,  विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, अजय भारतीय, नीलम करवारिया, डॉ. एलएस ओझा, सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, विभव नाथ भारती, अभिषेक शुक्ला, विजय द्विवेदी, देवेंद्र नाथ मिश्र, गिरजेश मिश्र, भरत निषाद, अनिल केसरवानी, दिवाकर त्रिपाठी, राजेंद्र मिश्र, दिलीप चौरसिया, राजेश केसरवानी, सारिका शर्मा, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

The bones of Madhya Pradesh Governor Lalji Tandon immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

परिवार के कई सदस्य आए थे 

लालजी टंडन का अस्थि कलश लेकर लखनऊ से उनके परिवार के कई सदस्य प्रयागराज आए थे। इसमें शिवकुमार टंडन, वर्ष टंडन, अतुल टंडन, शैलेश टंडन, बबली टंडन आदि शामिल रहे। इसके पूर्व संगम में तीर्थपुरोहित अमित राज वैद्य, दीपू शास्त्री, प्रदीप पांडेय, राजेश पाठक द्वारा अस्थि कलश का पूजन संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed