फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a young man who came to his in-laws' house was found hanging in a suspicious condition.

ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकता मिला

Fri, 27 Aug 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 11:03 PM IST
सार

अशोक पत्नी और बच्चे को लेने बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल शहबाजपुर गांव आया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। अशोक घर वाले भी सूचना पर पहुंच गए।

विज्ञापन
The body of a young man who came to his in-laws' house was found hanging in a suspicious condition.
फांसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहबाजपुर गांव में ससुराल आए अशोक कुमार का शव फांसी पर लटका मिलता तो हड़कंप मच गया। अशोक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मऊआइमा सरांय अतन उर्फ नौगिरा गांव निवासी अशोक कुमार (30) की शादी कई साल पहले शहबाजपुर निवासी रामराज की पुत्री सुष्मिता पटेल के साथ हुई थी। कुछ समय पहले अशोक और सुष्मिता में अनबन हुई तो वह बच्चे के साथ मायके आ गई। इस बीच दोनों पक्षों से प्रयास किया जा रहा था कि सुष्मिता वापस ससुराल चली जाय।

विज्ञापन


अशोक पत्नी और बच्चे को लेने बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल शहबाजपुर गांव आया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। अशोक घर वाले भी सूचना पर पहुंच गए। उन्होंने अशोक की हत्या का आरोप ससुरालियों पर  लगाया और कहा कि उसे मारकर लटका दिया गया। इस संबंध में तहरीर भी दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed