फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of a married woman was found hanging from a fan under suspicious circumstances

Prayagraj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from a fan under suspicious circumstances
फोटो कैप्शन: भारतगंज में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाती बीईओ व अन्य।
क्षेत्र के कोषड़ा कला गांव में विवाहिता का शव कमरे के अंदर लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे कोषड़ा कला गांव निवासी शीला उर्फ रमता (25) पत्नी मनीष उर्फ रामरतन यादव ने घरेलू कलह से आजिज आकर साड़ी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर से दो मासूम बच्चों की रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सूचना पर कोरांव थाना क्षेत्र के बेलवनिया खमार पट्टी निवासी मृतका के पिता महानारायण अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पति सहित ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका रमता की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। मृतका को एक सात माह की बेटी और दो वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिता महानारायण की तहरीर पर आरोपी पति मनीष, ससुर धर्मराज यादव, चचिया ससुर कमलेश और चचिया सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed