फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The balcony of the tehsil building collapsed, people were frightened

Prayagraj News: तहसील भवन का बार्जा गिरा, लोग सहमे

Fri, 31 Jul 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 31 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The balcony of the tehsil building collapsed, people were frightened
तहसील मुख्यालय बारा की जर्जर बिल्डिंग का बार्जा बृहस्पतिवार की सुबह गिर गया। उस समय तहसील कार्यालय बंद होने के कारण दुर्घटना टल गई। भवन निर्माण के बाद मरम्मत कार्य न होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं और उनके खिड़की, दरवाजे तक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय का भवन भी जर्जर हालत में हो गया है। कुछ दिन पहले एसडीएम न्यायालय के किनारे का बार्जा गिरा था, कोई अनहोनी नहीं हुई थी। सुबह एसडीएम कार्यालय के सामने का बार्जा गिर गया। लोगों ने बताया कि अचानक बार्जा गिरने से आसपास के लोग डर गए थे। संयोग है कि उस समय वहां कोई नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इस संबंध में तहसीलदार बारा अनिल कुमार पाठक ने कहा कि तहसील भवन के मरम्मत का कार्य चल रहा है। उसे गिरा दिया गया है, मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed