फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The agency will be selected first, only after that the railway recruitment examination

पहले होगा एजेंसी का चयन, उसके बाद ही होगी रेलवे भर्ती परीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
The agency will be selected first, only after that the railway recruitment examination
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ली जाने वाली एनटीपीसी (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) के विभिन्न पदों की परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों युवाओं को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले वर्ष ही लाखों की संख्या में एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किए गए थे, लेकिन लॉक डाउन के चलते रेलवे बोर्ड अभी तक परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी का ही चयन नहीं कर सका है। आरआरबी प्रयागराज के अफसरों का कहना है की एजेंसी चयन के बाद ही परीक्षा संबंधित आगे की कार्रवाई होगी। इस बीच सैकड़ों युवा आरआरबी दफ्तर पर फोन और ईमेल के माध्यम से परीक्षा तिथि के बारे में लगातार जानकारी मांग रहे हैं।। दरअसल बीते कुछ समय से आरआरबी द्वारा सभी भर्ती परीक्षाएं अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ऑनलाइन करवाई जा रही हैं । इस बार आरबीआई ने एजेंसी चयन के लिए बिडिंग प्रक्रिया कराने की तैयारी की । 22 अप्रैल 2020 तक यह प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी । इसके बाद ही एजेंसी का चयन होता और संबंधित एजेंसी द्वारा ही परीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती, लेकिन लॉक डाउन की वजह से आरआरबी ने प्रक्रिया की शुरुआत नहीं की । अब आरआरबी अफसरों की ओर से कहा गया है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद ही एजेंसी चयन की प्रक्रिया की जाएगी ।एजेंसी का चयन होने के बाद ही एनटीपीसी समेत जो परीक्षाएं लंबित हैं वह चरणबद्ध तरीके से कराई जाएंगी। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी के विभिन्न पदों के लिए पिछले वर्ष आवेदन मांगे थे। देशभर में 25 हजार से गैर तकनीकी पदों के लिए तकरीबन सवा करोड़ से अधिक आवेदन आए थे। आरआरबी इलाहाबाद में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आए । आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से अभी एजेंसी का चयन नहीं हो सका है ।एजेंसी तय होते ही परीक्षा की तारीख घोषित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed