फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The agency did the shore, Allahabad University itself conducted the examination

एजेंसी को किया किनारे, इलाहाबाद विवि ने खुद कराई परीक्षा

Sun, 16 May 2021 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 May 2021 01:04 AM IST
सार

  • बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए की ऑनलाइन बैक पेपर परीक्षा शुरू
  • ऑनलाइन होगा कॉपियों का मूल्यांकन, 30 तक जारी होगा रिजल्ट

विज्ञापन
The agency did the shore, Allahabad University itself conducted the examination
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शनिवार से बीसीए, एमसीए और पीजीडीसीए की बैक पेपर परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। कॉपियों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन होगा और 30 तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। पहले दिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति शतप्रतिशत रही। खास यह कि इस बार इविवि प्रशासन ने एजेंसी को किनारे कर दिया है और परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय अपने स्तर से करा रहा है। 
विज्ञापन


बैक पेपर परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम है, सो विश्वविद्यालय यह परीक्षा स्वयं करा रहा है। पहले दिन तकरीबन सभी छत्र-छात्राओं ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ ऑनलाइन अपलोड कर दीं। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से दस बजे और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में एमसीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा और दूसरी पाली में बीसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन परीक्षा के लिए तकरीबन 26 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दूसरे दिन यानी रविवार को होने वाली परीक्षा में 30 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने अनुसार पूर्व में इविवि की ऑनलाइन परीक्षा की जिम्मेदारी टीसीएस एजेंसी को दी गई थी, लेकिन बीसीए, एमसीए और पीजीडीसीए की बैक पेपर परीक्षा विश्वविद्यालय ने अपने संसाधनों से कराई। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा। परीक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से कॉपियां भेज दी जाएंगी और 30 मई या इससे पहले परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक बैक पेपर परीक्षा का परिणाम भी इसी माह
इविवि में कुछ दिनों पहले बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी होमसाइंस की बैक पेपर परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 मई या इससे पहले स्नातक बैक पेपर परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed