फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The advocate was fired upon by shooters from Pratapgarh

Prayagraj News: अधिवक्ता पर प्रतापगढ़ के शूटरों ने की थी फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The advocate was fired upon by shooters from Pratapgarh
सोरांव में जिला न्यायालय के अधिवक्ता मान सिंह यादव (35) पर दिनदहाड़े फायरिंग प्रतापगढ़ के शूटरों ने की थी। आशंका है कि उन्होंने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी अनिल यादव की तलाश में जुटी है। पुलिस व एसओजी की चार टीमें दबिश देती रहीं। उधर नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों के फुटेज मिले। यह वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर नजर आए। बाइक सवार इन युवकों की उम्र 30-35 साल की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रतापगढ़ के शूटरों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलवाया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल अधिवक्ता से जुड़े दो विवाद सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक विवाद मुख्य आरोपी अनिल यादव से था और दूसरा विवाद नामजद आरोपियों में शामिल जगत नारायण व उसके परिवारवालों से था। उधर, मुख्य आरोपी अनिल की तलाश में एक टीम दिल्ली भी भेजी गई है। एक दिन पहले पता चला था कि वह वारदात के बाद दिल्ली भाग निकला है।


...........

जमीन का था विवाद, पूर्व में दी थी धमकी

उधर, नामजद आरोपियों में शामिल जगतनारायण व उसका भाई लालजी सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने जमीन विवाद और पूर्व में धमकी देने की बात कबूली है। उनके परिवार के पांच अन्य पर भी यही आरोप है। उन सभी की तलाश की जा रही है। ..........
नहीं निकाली जा सकी गोली, हालत अब भी गंभीर
वहीं, एसआरएन अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की हालत तीसरे दिन भी गंभीर बनी रही। भीतर फंसी एक गोली तीसरे दिन भी नहीं निकाली जा सकी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फिलहाल ऑपरेशन नहीं किया जा सका है। भाई अजय यादव ने बताया कि हालत अब भी जस की तस है। डॉक्टरों ने कहा है कि हालत में सुधार होने पर ही ऑपरेशन किया जा सकेगा।
बता दें कि अधिवक्ता को कुल तीन गोलियांं मारी गई थीं। एक गोली बाएं बांह के ठीक नीचे सीने को चीरते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली सीन में फंसी थी। कुछ देर बाद ऑपरेशन कर दूसरी गोली भी निकाल ली गई। एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में भी लगी थी और वह भीतर ही फंसी है। जिससे उनकी आंत भी क्षतिग्रस्त हुई है।


अब तक क्या हुआ
मऊआइमा के किंगरिया का पूरा गांव निवासी अधिवक्ता मान सिंह को तीन मई की दोपहर 12 बजे के करीब सोरांव में प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर कल्याण शाह का पूरा गांव(लकड़मंडी) के सामने तीन गोलियां मारी गईं। मामले में भाई ने सात नामजद समेत कुल 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि हमलावरों की संख्या सात थी जो तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed