{"_id":"66f210b8952d435c8307adc6","slug":"the-administrative-intelligence-of-officers-from-various-states-also-converged-in-mahakumbh-allahabad-news-c-3-1-ald1019-463254-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महाकुंभ में विविध राज्यों के अफसरों की प्रशासकीय बुद्धिमता का भी संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महाकुंभ में विविध राज्यों के अफसरों की प्रशासकीय बुद्धिमता का भी संगम
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 में कई ऐसी बातें होंगी जो पूर्व में कभी नहीं हुईं। सुरक्षा से लेकर व्यवस्थापन व आतिथ्य तक में नयापन होगा। एक नई बात यह भी है कि इस बार महाकुंभ में विविध राज्यों के अफसरों की प्रशासकीय बुद्धिमता का भी संगम होगा। यह पहली बार है जब आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाली कोर टीम के अफसराें में से ज्यादातर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं।
इनमें पुलिस के ही नहीं, बल्कि प्रशासन के भी अफसर शामिल हैं। विविध संस्कृतियों से ताल्लुक रखने वाले इन अफसराें के बारे में माना यही जा रहा है कि इनका अनुभव महाकुंभ के सुरक्षित व सफल आयोजन में बेहद मददगार साबित होगा। जानकारों का कहना है कि इस बार महाकुंभ के आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली कोर टीम में पुलिस व प्रशासन को मिलाकर टॉप लेवल के कुल नौ ऐसे अफसर हैं, जो मूलरूप से यूपी के रहने वाले नहीं हैं। इनमें एडीजी जोन से लेकर डीसीपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं।
तीन अफसर पूर्व में भी आयाेजन में रह चुके शामिल
प्रयागराज में तैनात आला अफसरों में आईएएस विजयकिरन आनंद 2019 अर्द्धकुंभ में मेलाधिकारी रह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अनुभवों का लाभ निश्चित ही महाकुंभ के आयोजन को सफल बनाने में मिलेगा। उनके अलावा आईपीएस नीरज कुमार पांडेय और अपर पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह भी 2019 अर्द्धकुंभ में प्रयागराज में तैनात रह चुके हैं। तब नीरज एसपी कुंभ सुरक्षा और कुलदीप सिंह एसपी यातायात के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
अधिकारी पद मूल प्रदेश
1-भानु भाष्कर एडीजी जाेन प्रयागराज बिहार
2-विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त उत्तराखंड
3-तरुण गाबा पुलिस आयुक्त पंजाब
4-एन कोलांची अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तमिलनाडु
5-विजयकिरन आनंद कुंभ मेलाधिकारी कर्नाटक
6-रविंद्र कुमार मंदर जिलाधिकारी राजस्थान
7-अमितपाल शर्मा वीसी, पीडीए पंजाब
8-सिद्धार्थशंकर मीना डीसीपी राजस्थान
9-कुलदीप सिंह गुनावत डीसीपी राजस्थान