{"_id":"5df298d08ebc3e879b77e8eb","slug":"the-accused-was-angry-over-the-final-report-in-the-case-allahabad-news-ald262795950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगने से नाराज थे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगने से नाराज थे अधिवक्ता
विज्ञापन
प्रयागराज। हाईकोर्ट के बाहर गाजीपुर से आए दरोगा आशुतोष शुक्ला की पिटाई का आरोपी मुकदमे मेें फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने से नाराज था। वह अपनी साली की मौत के बाद दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वादी था। यह बात खुद भुक्तभोगी दरोगा ने सिविल लाइंस पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्तमान में गाजीपुर कोतवाली में तैनात आशुतोष पर बुधवार सुबह तब हमला हुआ था जब वह सरकारी कार्य से हाईकोर्ट आए थे। इस मामले में एक वकील समेत 15 लोगों पर मुकदमा लिखाया गया है। भुक्तभोगी दरोगा ने मामले की जांच में जुटी सिविल लाइंस पुलिस को बताया है कि आरोपी एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगने से नाराज था। साली की मौत के बाद दर्ज दहेज हत्या के इस मुकदमे में वह खुद वादी था। बताया कि दीपावली के दिन यह घटना हुई थी जिसमें पंचायतनामा मजिस्ट्रेट के समक्ष भरा गया था। विवेचना के दौरान आरोप सही नहंीं पाए जाने पर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष उससे ख्ुान्नस खाया हुआ था। उधर सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मामले मेें सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवक पर हमला समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। उसके स्थानीय पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
सीओ से भी हुई थी अभद्रता
घटना के दौरान बीचबचाव में गाजीपुर में तैनात सीओ विनोद कुमार गौतम से भी अभद्रता हुई थी। भुक्तभोगी दरोगा ने बताया कि हाईकोर्ट में एक मामले में वह पुलिस अधीक्षक की ओर से शपथपत्र दाखिल कराने आया था। तभी यह घटना हुई। आरोप है कि अंबेडकर भवन गेट के पास न सिर्फ घेरकर उसके साथ मारपीट की गई बल्कि सरकारी दस्तावेज व वर्दी भी फाड़ दी गई थी।