फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The 82 per cent recruitment exam , assistant professor

82 फीसदी ने दी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

Sat, 14 Feb 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Feb 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित तीसरे चरण की परीक्षा में 82 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। एक अभ्यर्थी को मिली प्रश्न पुस्तिका के दो पेज खाली थे। हालांकि शिकायत पर उसे तत्काल बदल दिया गया। इसे लेकर कई तरह की अफवाह भी उड़ती रही। इसके अलावा परीक्षा में किसी तरह के गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


कुल 11 विषयों के 417 पदों के लिए हुई परीक्षा में तकरीबन 18 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 24 केंद्रों पर तकरीबन 15 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसे 12 जोन में बांटा गया था। पूरी परीक्षा जिला प्रशासन के अफसरों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा कालेजों के वरिष्ठ शिक्षकों की निगरानी में हुई। अध्यक्ष डॉ.रामवीर सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। सचिव संजय सिंह ने बताया कि 12 विषयों के लिए आखिरी चरण की परीक्षा मार्च के तीसरे या चौथे रविवार को संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed