फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The 21 per cent of teachers in schools vacancy

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 21 फीसदी पद खाली

Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The 21 per cent of teachers in schools vacancy
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
देश भर में फैले 1100 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 21 फीसदी से अधिक पद खाली हैं। क्रेंदीय विद्यालयों में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक शिक्षकों के कुल 41,149 पद स्वीकृत हैं, इसमें 32,370 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं। 8,779 शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षकों के पद खाली होने से केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक के जरिए पढ़ाई चल रही है।
विज्ञापन


केद्रीय एवं प्रादेशिक बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में शिक्षकों की समस्या कोई नई नहीं है। प्राथमिक, माध्यमिक से लेकर उच्च शिक्षा सहित तकनीकी एवं मेडिकल सेवा से जुड़े शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षकों की समस्या बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता श्याम जी दुबे की ओर से केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों के बारे में केंद्रीय विद्यालय संगठन से मांगी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालयों में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों के कुल 41149 पद स्वीकृत हैं। इसमें 32370 पदों पर ही शिक्षक कार्यरत हैं शेष 8779 पद खाली हैं। इस प्रकार कुल पदों के 21 फीसदी पद खाली हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन, केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाला संगठन हैस जो केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है।

 

केवीएस ने आरटीआई के जवाब में बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी के 14,856 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 11849 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। शेष 3007 पद खाली हैं। केंद्रीय विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 15,972 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 11,995 पदों पर ही अध्यापकों की नियुक्ति की गई है शेष 3,977 पद खाली पड़े हैं। केंद्रीय विद्यालयों में परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) के 10,321 पद स्वीकृत हैं, इन पदों के सापेक्ष 8,526 शिक्षक ही कार्यरत हैं, शेष 1,795 पद खाली हैं। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ से जुड़े एके पांडेय का कहना है कि खाली पदों को भरने के लिए संगठन प्रयासरत है। केवीएस पर दबाव बनाकर इन पदों को जल्द भरने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed