फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tharwai Gangrape Case

सोरांव पुलिस करेगी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच

Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tharwai Gangrape Case
Tharwai Gangrape Case - फोटो : CITY DESK
पीड़िता की मांग पर एसएसपी ने स्थानांतरित की विवेचना
विज्ञापन

प्रयागराज। थरवई में सिविल लाइंस निवासी छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच अब सोरांव पुलिस करेगी। पीड़िता की मांग पर एसएसपी ने मामले की जांच सोरांव पुलिस को ट्रंासफर कर दी है।
बता दें कि सिविल लाइंस में रहकर तैयारी करने वाली जौनपुर निवासी छात्रा ने थरवई थाने मेें सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से मुख्य आरोपी शिवशंकर सिंह उर्फ टोटी जेल भेजा जा चुका है जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पीड़िता ने एक दिन पहले एडीजी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया था कि पुलिस जानबूझकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। साथ ही उसने मामले की जांच अन्य पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की थी। इस दौरान एक फोटो का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि विवेचक व थरवई एसओ आरोपियों के करीबी हैं। इसलिए उसे मामले में निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद नहीं है। जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच थरवई पुलिस के पास से स्थानांतरित कर सोरांव पुलिस को सौंप दी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पीड़िता की मांग पर मामले की विवेचना स्थानांतरित की गई है। पीड़िता की ओर से दिखाए गई तस्वीर के मामले में उन्होंने बताया कि यह घटना से पहले की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने में क्यों की आनाकानी
मामले में भले ही तस्वीर पुरानी होने की बात सामने आई हो लेकिन सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में की गई आनाकानी से थरवई पुलिस अब भी सवालों के घेरे मेें है। एसओ के पास इस बात का जवाब नहीं है कि लिखित शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में वह क्यों आनाकानी करते रहे। दरअसल पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि घटना के बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत की लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वह थाने के चक्कर काटती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 21 अगस्त को उसने मामले की शिकायत डीआईजी से की। जिनके आदेश पर 23 अगस्त को थरवई थाने में आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। सवाल यह भी है कि मामले में सात नामजद आरोपी अब तक क्यों नहीं गिरफ्तार किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed