फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT Biology written exam today, exam will be held at 18 divisional headquarters of UP

टीजीटी जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा 31 अगस्त को होगी, यूपी के सभी मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्र

Fri, 30 Jul 2021 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

  • परीक्षा में शामिल होंगे 67005 अभ्यर्थी, एक कमरे में अधिकतम 24 के बैठने की व्यवस्था

विज्ञापन
TGT Biology written exam today, exam will be held at 18 divisional headquarters of UP
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा जीव विज्ञान विषय 2016 की लिखित परीक्षा शनिवार को होगी। परीक्षा सूबे के सभी मंडलों मुख्यालयों में बनाए केंद्रों पर होगी। एक पाली में होने वाली परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक चलेगी। कुल 67005 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रयागराज में यह परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


सचिव व परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि  18 मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई को अपलोड कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी आज अपना प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र चयन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट और एनआईसी की वेबसाइट पर जरूरी सूचना देकर डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आने पर अभ्यर्थी चयन बोर्ड के कंट्रोल रूम नंबर 0532-2466851 अथवा मोबाइल नंबर 8299325775 पर संपर्क कर अपनी समाधान करा सकते हैं। टीजीटी और पीजीटी 2021 की परीक्षा सात और आठ अगस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को ये साथ में लाना होगा
परीक्षा कोविड -19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई जाएगी। एक कमरे में 24 छात्र बैठेंगे। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को मॉस्क, सैनटाइजर और ब्लैक बॉल प्वाइंट के साथ प्रवेश पत्र जरूर लाना होगा।


एसटीएफ और एलआईयू की भी नजर  
परीक्षा को लेकर पुलिस भी चौकन्ना है। एसटीएफ और एलआईयू भी नकल माफिया पर नजर रखने के लिए सक्रिय रहेगी। परीक्षा केंद्र के आसपास सादी वर्दी में जवान घूमते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed