फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TET candidates for appointment hoop Directorate

नियुक्ति के लिए टीईटी पास अभ्यर्थियों ने घेरा निदेशालय

Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
TET candidates for appointment hoop Directorate
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय से कैंडिल मार्च निकालते टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
2011 में टीईटी पास सभी याचियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद 10 सप्ताह का समय पूरा हो गया इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति देने के मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में टीईटी पास बेरोजगार अभ्यर्थी पहुंचे। इन अभ्यर्थियों ने घेराव एवं धरना प्रदर्शन के बाद शाम को कैंडल मार्च भी निकाला। बीएड टीईटी पास याची मोर्चा की ओर से तीन मई से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर आमरण अनशन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में हरितोष मिश्र, राजेश चौधरी, मनोज पाठक, हरिहर मिश्रा, हिमांशु राणा, सतीश सिंह, अमित तिवारी, मयंक, अरूण दिलीप सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed