फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tension over placing an idol on disputed land

Prayagraj News: विवादित जमीन पर मूर्ति रखने पर तनाव

Fri, 21 Aug 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 21 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tension over placing an idol on disputed land
मऊआइमा- किराँव गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : Archive
किरांव गांव में विवादित जमीन पर हनुमान जी की मूर्ति रखे जाने के बाद बृहस्पतिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा करने से रोक दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



किरांव गांव निवासी अबरार खान और हबीब आदि का आरोप है कि विवादित जमीन उनकी पुश्तैनी है और उस पर उनका कब्जा चला आ रहा है। आरोप है कि विपक्षी पहले भी इस जमीन पर मड़हा और छप्पर बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन

अबरार खान के मुताबिक, दीवानी न्यायालय ने इस जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण या छप्पर डालने पर रोक लगाते हुए स्थगनादेश जारी किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के कुलदीप सरोज, संदीप सरोज और प्रदीप सरोज का कहना है कि उन्हें काफी समय पहले 15 बिस्वा जमीन पट्टे पर मिली थी। इसी जमीन पर उन्होंने पहले छप्पर रखा था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। उनका कहना है कि उन्होंने अब अपने पट्टे की जमीन पर ही हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की है। जब वे मूर्ति पर निशान चढ़ाने गए तो पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया कि विवादित जमीन की पैमाइश राजस्व टीम की ओर से कई दिन पहले की जा चुकी है। रिपोर्ट एसडीएम फूलपुर को सौंप दी गई है। अब दोनों पक्षों की जमीन की सीमा निर्धारित करने की कार्रवाई की जाएगी।




प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात की गई है। दो दिन में राजस्व टीम दोनों पक्षों की सरहद अलग कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed