Magh Mela : पांटून पुलों के लिए अस्सी फीसदी अधिक दर पर डाले गए टेंडर निरस्त, छह दिसंबर को फिर होगी निविदा
अब पांटून पुलों के लिए नए सिरे से टेंडर कराए जाएंगे। पांटून पुलों के टेंडर रद्द होने से मेले के काम और पिछड़ने की आशंका है। इस बीच मेला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी समेत अन्य जिम्मेदार विभागों को समय से काम पूरा कराने के लिए आगाह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम की रेती पर महाकुंभ के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बसाए जाने वाले माघ मेले की तैयारियों पर ग्रहण लगता जा रहा है। गंगा पर बनने वाले छह पांटून पुलों में से चार पुलों के लिए मंगलवार को कराए गए टेंडर 24 घंटे के भीतर ही निरस्त कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्धारित दर की तुलना में 80 फीसदी अधिक रेट पर डाले गए टेंडर निरस्त कर दिए गए।
अब पांटून पुलों के लिए नए सिरे से टेंडर कराए जाएंगे। पांटून पुलों के टेंडर रद्द होने से मेले के काम और पिछड़ने की आशंका है। इस बीच मेला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी समेत अन्य जिम्मेदार विभागों को समय से काम पूरा कराने के लिए आगाह किया है। पांच सेक्टरों में विभाजित मेला क्षेत्र में संतों-भक्तों के पहुंचने के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से छह पांटून पुल बनाए जाने हैं। इसके लिए इस बार छह पांटून पुल बनाए जाने हैं।
पहली बार संतों-भक्तों की मांग पर नागवासुकि पांटून पुल स्वीकृत किया गया है। मंगलवार को इनमें से चार पांटून पुलों के टेंडर कराए गए। लेकिन, विभागीय तय से 80 फीसदी अधिक डाले गए टेंडर मुख्य अभियंता विजय कन्नौजिया ने निरस्त कर दिए। इससे फर्मों और उनसे जुड़े लोग सकते में आ गए हैं।
इसमें 47.91 लाख रुपये की लागत वाले महावीर पांटून पुल, 52.40 लाख रुपये की लागत के त्रिवेणी, 51.83 लाख रुपये की लागत वाले काली और 48.44 लाख की लागत वाले गंगोली शिवाला पांटून पुल के टेंडर खोले खोले गए थे। अफसरों के मुताबिक 52 लाख तक के पांटून पुलों की दरें 90 लाख से ऊपर निविदा में आई थीं। इस वजह से इस टेंडर को रद्द करना पड़ा। अब नए सिरे से टेंडर कराए जाएंगे। छह दिसंबर को पांटून पुलों के लिए निविदा खोली जाएगी।
निर्धारित दर से अधिक रेट पर टेंडर डाले जाने की वजह से निरस्त कर दिए गए हैं। फिर से टेंडर कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अगर इस बार भी अधिक दरों पर टेंडर डाले गए तो विभागीय स्तर पर फर्मों का चयन कर काम शुरू करा दिया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, कुंभ मेला डिवीजन।
ओल्डजीटी पर पांटून पुल का निर्माण आरंभ, पीपे गिराए गए
प्रयागराज। टेंडर निरस्त होने के बाद पी़डब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने ओल्डजीटी पर विभागीय स्तर पर पांटून पुल का निर्माण आरंभ करा दिया। ओल्डजीटी पर पीपे गिराए जाने लगे हैं। मनसइता नाले पर भी पुलिया का निर्माण जल्द आरंभ करा दिया जाएगा।