फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ten accused including underworld don Bablu Srivastava summoned in bullion businessman Pankaj Mahindra kidnappi

Prayagraj : सराफा कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव समेत दस आरोपी तलब

Sun, 30 Jun 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

यह आदेश जिला न्यायालय गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने दिया है। आदेश के अनुपालन में जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Ten accused including underworld don Bablu Srivastava summoned in bullion businessman Pankaj Mahindra kidnappi
बबलू श्रीवास्तव, माफिया डॉन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अदालत ने सराफा कारोबारी पंकज महिंद्रा के चर्चित अपहरण कांड में फैसला सुनाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव समेत 10 आरोपियों को दो जुलाई को तलब किया है। डॉन बबलू श्रीवास्तव मौजूदा समय बरेली जेल में है। अदालत ने उसे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में बरेली जेल से यहां कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश जिला न्यायालय गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत ने दिया है। आदेश के अनुपालन में जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। बहुचर्चित अपहरणकांड की सुनवाई जिला न्यायालय इलाहाबाद में गैंगस्टर एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत कर रही है। 30 सितंबर 2023 को अभियोजन की गवाही पूरी हुई थी।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से 21 गवाहों को पेश किया गया था। इसके बाद 16 अक्तूबर 2023 को बबलू श्रीवास्तव बरेली सेंट्रल जेल से अदालत में पेश होने के लिए पहली बार प्रयागराज लाया गया था। अदालत में पेश माफिया समेत 10 सह अभियुक्तों ने 313 सीआरपीसी का बयान दर्ज करवाया था। अपने बयान में बबलू श्रीवास्तव समेत सभी मुल्जिमों ने खुद को बेगुनाह बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है घटनाक्रम

2015 में पांच सितंबर की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सराफा को अगवा किया गया था। पंकज महिंद्रा की कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। फिरौती के रूप में 10 करोड़ मांगे गए थे। बाद में पुलिस ने फतेहपुर के एक फॉर्म हाउस में रात को छापामारा तो सराफा कारोबारी पंकज वहां बंधे पड़े मिले थे। पुलिस ने मौके से माफिया के भांजे विकल्प श्रीवास्तव उर्फ गोलू, गोरखपुर निवासी महेंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव उर्फ सचिता, बरेठी थाना थरवई निवासी चंद्रमोहन उर्फ बब्लू यादव को गिरफ्तार किया था। इनके पास से नौ एमएम व 32 बोर की दो पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed