फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tempo tractors and nine injured in the clash , police chased

ट्रैक्टर और टेंपो की भिड़ंत में नौ घायल, पुलिस को खदेड़ा

Tue, 20 Oct 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tempo tractors and nine injured in the clash , police chased
इलाहाबाद। कानपुर रोड पर सप्लाई डिपो के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में बैठी सवारियां छिटक कर दूर जा गिरीं। वहीं ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूटकर अलग हो गया। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के भीषण जुट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन


किसी तरह भीषण ने विक्रम में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कई घायलों की हालत नाजुक बनी है। वहीं पुलिस हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची। इससे नाराज लोगों ने चीता सिपाहियों को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। कुछ देर बाद पहुंचे दरोगा और सिपाहियों हाथापाई करते हुए खदेड़ लिया। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंची तब जाकर लोगों का आक्रोश थमा।
विज्ञापन


स्टेशन से एक टेंपो सवारी भरकर रात लगभग सवा दस बजे धूमनगंज की ओर जा रही थी। टेंपो में नौ सवारियां बैठी थीं। वहीं धूमनगंज की ओर से एक ट्रैक्टर ईंट लादकर आ रहा था। सप्लाई डिपो के पास सड़क पर सन्नाटा होने के चलते ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था। इसी बीच ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी की काफी दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो टेंपो में फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर उनका कलेजा कांप गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने किसी तरह घायलों को उठाकर किनारे किया। सूचना देने के आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दो सिपाही बाइक से पहुंचे तो नाराज लोगों ने दोनों सिपाहियों से भिड़ गए। उनको धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। कुछ देर बाद एक दरोगा सिपाहियों के साथ पहुंचे तो उनको भी खदेड़ लिया। सीओ नीति द्विवेदी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर लोगों का आक्रोश थमा। पुलिस ने ट्रैक्टर और टेंपो को किनारे किया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है। सूचना पाकर घायलों के घर वाले भी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। देर रात एसआरएन अस्पताल में कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी भी पहुंचे थे।


सेल्समैन अवधेश कुमार (38)  पुत्र तारकनाथ निवासी जयंतीपुर, वकील हर्षिता पांडेय (26) पति क मलेश पांडेय निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, दीपू यादव चौफटका, सुजीत चौफटका, मुलायम चौफटका, आलोक दीक्षित टीपीनगर, आशीष शर्मा टीपीगनर, मो.असलम कंधईपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed