फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: The sun showed its harsh attitude, fire rained from the sky,

Temperature : सूरज ने दिखाए तीखे तेवर, आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार

Sun, 16 Jun 2024 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 03:28 PM IST
सार

कई दिनों से तापमान घटने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगती है। कूलर और पंखे से भी गर्म हवाएं निकल रही हैं। दिन से ज्यादा दिक्कत रात में हो रही है। रात का तापमान अब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। रविवार को पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
Temperature: The sun showed its harsh attitude, fire rained from the sky,
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह निकलीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को सूरज एक बार फिर अंगारे बरसाने लगा। इससे सड़कें भट्ठी की मानिंद तपने लगीं। दोपहर 12 बजे तके बाद सड़कों पर सन्ना छा गया और गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। रविवार को एक बार फिर पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक इसी तरह गर्मी सताती रहेगी। 22 जून तक मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


संगमनगरी में भीषण गर्मी और सूरज की तपिश से लोग बिलबिला उठे हैं। यहां जून का महीना सबसे ज्यादा तपने वाला साबित हो रहा है। एक-दो दिन की बात छोड़ दी जाए, तो यहां का तापमान लगातार 46 से 47 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। रविवार को सूरज का तेवर हाई रहा। सुबह नौ से10 बजे के बीच लगा जैसे कि जैसे दोपहर के दो बज गए हों।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानियों के अनुसार फिलहाल अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कुछ दिन इसी तरह से गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री मानसून बारिश न होने से तप रहा शहर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रो. एचएन मिश्रा बताते हैं कि इस बार यहां पर प्री मानसून नहीं आया। यही कारण है कि सीधे मानसून दस्तक देगा। पिछले कुछ वर्षों की बात की जाए तो मानसून के पहले एक या दो बार बारिश हो जाती थी। जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिल जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ

सोमवार को अधिकतम तापमान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस वजह से लू चलने का अनुमान है।

Temperature: The sun showed its harsh attitude, fire rained from the sky,
धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।
शीतल पेय की मांग बढ़ी

गर्मी बढ़ने के साथ ही शीतल पेय पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। लस्सी, छांछ, गन्ने का रस, बेल का शर्बत के अलावा कोल्ड ड्रिंक्स, शिकंजी, शर्बत आदि की मांग काफी तेज हो गई है। खीरा, ककड़ी, लीची, तरबूज की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। 

जाम ने बढाई मुसीबत

शहर में जाम लगने के कारण गर्मी का असर दो गुना हो गया है। रविवार को संगम जाने वाले रास्तों पर घंटों जाम लगा रहा। इसके कारण वाहनों में बैठे लोग घंटों पसीने से तर बतर होते रहे। इसी तरह चौक,जानसेनगंज, कटरा, सिविल लाइंस, अलोपीबाग, जीटी जवाहर, सुलेमसराय, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर वाहनों के जाम के चलते गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। धूप इतनी तेज है कि ट्रैफिक सिग्नल पर एक से डेढ़ मिनट का स्टापेज भी भारी पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed