{"_id":"69edd2ad9e952cf0c60828ce","slug":"temperature-the-heat-wave-continues-with-temperatures-reaching-45-5-degrees-celsius-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Temperature : कम नहीं हो रहे गर्मी के तेवर, 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Temperature : कम नहीं हो रहे गर्मी के तेवर, 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ने झुलसाया
Sun, 26 Apr 2026 02:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:24 PM IST
सार
गर्मी के उग्र रूप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जनपद में पिछले आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
प्रयागराज में भीषण गर्मी और धूप बेहाल रहे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के उग्र रूप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जनपद में पिछले आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन
लगातार बढ़ते तापमान की वजह से दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। आम इंसान का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इंसान से लेकर जानवर तक तेज धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आते हैं। आमतौर पर अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दो या तीन बार ही जाता है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पिछले आठ दिन से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय का कहना है कि इस प्रकार से हीटवेव का आठ दिनों से लगातार बने रहना ग्लोबल वार्मिंग का असर है। वहीं, अभी दो दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व सोमवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा 28 अप्रैल से एक मई तक तापमान 42 से 44 तक रहने की संभावना है। इसके चलते गर्मी का प्रकोप लोगों पर हावी रहेगा।
विज्ञापन