फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: Relief from scorching heat likely after June 28; signs of light rain too.

Prayagraj Temperature : 28 जून के बाद भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, बूंदाबांदी के भी संकेत

Wed, 24 Jun 2026 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 04:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। प्रयागराज और बांदा प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28 जून के बाद तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Temperature: Relief from scorching heat likely after June 28; signs of light rain too.
सोमवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान दिखे राहगीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज और बांदा इस समय सबसे अधिक गर्म जिलों में शामिल हैं। हालांकि 28 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ी हुई आर्द्रता ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उमस और लू के कारण लोगों को चक्कर आने, थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी का असर सामान्य जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डिहाइड्रेशन और लू लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेली अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मंसूर अहमद ने कहा कि गर्मी के इस दौर में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। लोगों को पानी के साथ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करना चाहिए। उन्होंने हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जून के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। तापमान में कमी और हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed