{"_id":"5e9759038ebc3e774252e1ee","slug":"temperature-reached-above-40-degree-city-news-ald273433871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 डिग्री के पार, तेज गर्मी को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 डिग्री के पार, तेज गर्मी को रहें तैयार
विज्ञापन
temperature reached above 40 degree
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल महीने की 15 तारीख को पारा लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। न्यूनतम तापमान भी लंबी छलांग लगा तक 26 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान में कमी से रातें और गर्म हो रही हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब हमें भीषण वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। पारा हर दिन छलांग लगाएगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की है। इस बीच बादलों की धमाचौकड़ी भी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बीते 48 घंटे में दिन का पारा तो मामूली लेकिन रात का पारा अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा जो बुधवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को करीब छह डिग्री के उछाल के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वातावरण में नमी गुम रही। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 62 तो न्यूनतम 22 प्रतिशत रही। बुधवार को दिन में कई बार बादलों की आवाजाही से धूप गुम हुई लेकिन थोड़ी ही देर में सूरज फिर सुर्ख हो गया।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक तापक्रम का बढ़ना मानसून के लिए अच्छा संकेत है। सूर्य सीधी रेखा पर चमक रहा है। अनुमान है कि इस बार सामान्य से अच्छी वर्षा होगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय चक्रवाती प्रभाव से धूल भरी आंधी के आसार हैं। बादल छाएंगे लेकिन बरसेंगे नहीं। वहीं मौसम विभाग ने इस बार तेज गर्मी और 96 से 104 फीसदी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।