फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   temperature raised and cloudes failed

तापमान बढ़ा, बादल हुए फेल

Mon, 08 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
temperature raised and cloudes failed
24 घंटे में 44 मिलीमीटर से अधिक बारिश कराकर बादल सुस्त हो गए हैं। रविवार को तेवर में आए सूरज ने चार दिन बाद बादलों का गुमान तोड़ दिया। सुबह बदरी के बाद खिली धूप परेशानी का कारण बनी। अचानक दिन का तापमान चढ़ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को धूप सताएगी। बादलों की आवाजाही से बीच-बीच में धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। पांच जून को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 27. 3 डिग्री सेल्सियस था, जो सात जून को 35.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

करीब आठ डिग्री उछाल के साथ तापमान ने उमस वाली गर्मी बढ़ा दी। इसी तरह रात के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री का अंतर आया। न्यूनतम तामपान 23.3 डिग्री से 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर भी असंतुलित रहा। अधिकतम आद्रता 93 और न्यूनतम 49 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं कभी भी बारिश करा सकती हैं। तापक्रम का बढ़ना अच्छी बारिश का संकेत है। दो दिन धूप चटक होगी लेकिन बादल धमाचौकड़ी मचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed