फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temperature: Prayagraj was colder than Kullu, day temperature was 17.6 degrees Celsius.

Temperature: कुल्लू से भी ज्यादा सर्द रहा प्रयागराज, दिन का तापमान रहा 17.6 डिग्री सेल्सियस

Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 12:53 PM IST
सार

प्रयागराज में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को प्रयागराज सबसे सर्द रहा। यहां का तापमान कुल्लू से भी कम रहा। दिन भर लोग ठिठुरते देखे गए। अलाव ही लोगों का सहारा रहा। शनिवार को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह दस बजे धूप निलकने से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Temperature: Prayagraj was colder than Kullu, day temperature was 17.6 degrees Celsius.
माघ मेले में अलाव तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहाड़ों पर लागातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज का तापमान हिमांचल के कुल्लू से नीचे दर्ज किया गया। प्रयागराज में दिन का 17.6 तो कुल्लू का 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कोहरे से भले ही थोड़ी राहत रही, लेकिन दिनभर सर्द हवाएं परेशान करती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह कोहरा रहेगा और बादल छाए रहेंगे। दिन में आसमान साफ हो सकता है, लेकिन सर्द हवाएं परेशान करेंगी। वहीं, एक और दो जनवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ रहा। सुबह दस बजे धूप निकल जाने से लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन


सड़कों पर पसरा सन्नाटा

शाम होते-होते गलन ने पूरे जिले को अपनी जद में ले लिया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और शहर के प्रमुख बाजारों की दुकानें भी समय से पहले ही बंद होने लगीं। घरों में भी लोग रूमहीटर और ब्लोअर से चिपके नजर आए।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त स्कूल

बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया गया है। परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शनिवार को सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यालयों को सुबह दस बजे से संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed