Temperature In Prayagraj : दिन में बरसी आग, शाम को बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 मई तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक तेज धूप खिली रही। इसी वजह से संगमनगरी का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी में शनिवार को जहां दोपहर तक तेज गर्मी व व भीषण लू ने लोगों को झुलसा रखा था, वहीं दोपहर के बाद अचानक से मौसम में बदलाव दिखा। शाम होते होते आसमान में बादल छा गए और आंधी के साथ हल्की बूंदों की बौछारें पड़ी। हल्की बूंदें पड़ने से मौसम में भी बदलाव देखने को मिला और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने 26 मई तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक तेज धूप खिली रही। इसी वजह से संगमनगरी का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दोपहर के बाद तेज आंधी ने तापमान को कमजोर किया।
कल भी खुशनुमा रहेगा मौसम
आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम - मौसम विभाग के अनुसार आज भी संगमनगरी का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होगा। साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इस पूरे हफ्ते रहेगी राहत - मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर डालें तो इस पूरे हफ्ते गर्मी से राहत रहेगी। विभाग के अनुसार इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़केगा।
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तामपान मौसम की स्थिति
रविवार 43 30 बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी की संभावना
सोमवार 42 28 बादल छाए रहेंगे. बूंदाबांदी की संभावना
मंगलवार 40 24 बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बूंदाबांदी
बुधवार 40 24 बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बूंदाबांदी
बृहस्पतिवार 41 25 बारिश, आंशिक रूप से बादल
शुक्रवार 41 26 आसमान साफ रहेंगे