{"_id":"5e501c5e8ebc3ef3b56664fb","slug":"temperature-dropped-due-to-rain-with-cold-winds-allahabad-news-ald269135623","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं संग हुई बारिश, लुढका पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं संग हुई बारिश, लुढका पारा
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अचानक बदले मौसम से शुक्रवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। वहीं बादलों के डेरा जमाने से न्यूनतम तापमान ने करीब दो डिग्री छलांग लगाई तो अधिकतम तापमान लुढ़क गया। इससे ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही छाए बाद रुक-रुक कर बरसते रहे। शाम को कहीं गरज चमक के साथ बारिश हुई तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी और रिमझिम फुहारों ने भिगोया।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसमी उठापटक अभी बनी रहेगी। शनिवार को बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव के बीच बारिश के आसार हैं।
पहाड़ों पर बदले मौसम का असर यहां साफ दिखा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान ने छलांग लगाई तो शुक्रवार को दोनों में उठापटक मची रही। अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री लुढ़ककर
28.8 डिग्री से 24.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम पारा बढ़त बनाते हुए 14.3 डिग्री से 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 90/61 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया। ठंड से बचाव को लोगों ने फिर फुल बांह के स्वेटर और जैकेट निकाल लिए। कुछ सड़कों के किनारों पर बरसाती पानी लगा। बेमौसम की इस बारिश से फैला कीचड़ लोगों की परेशानी का कारण बना।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक जिस गति से तापक्रम बढ़ रहा था, उससे मौसम बदलने के संकेत थे। पहाड़ों पर सर्द हुए मौसम से पश्चिमी विक्षोभ का असर है। कुछ दिन बादलों की आवाजाही से धूप-छांव की स्थिति रह सकती है। शनिवार को बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ हो सकता है।
बारिश से गेहूं, मटर, आलू की फसल पर संकट
वरी की बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार की बारिश से फसलों को कोई क्षति नहीं होगी। इसके बाद तेज हवाएं जहां गेहूं की लगभग तैयार खड़ी फसल को चौपट करेंगे। वहीं बारिश तेज हुई तो मटर और आलू की फसल को नुकसान होगा।