{"_id":"5ecc1ad38ebc3e90a765583a","slug":"temerature-reached-above-47-1-degree-city-news-ald276756676","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार
विज्ञापन
temerature reached above 47.1 degree
- फोटो : CITY DESK
तमतमा रहा सूरज राहत देने के मूड में नहीं है। सुबह से चढ़ा पारा दोपहर तक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। दिन में लू थपेड़े झुलसाते रहे। मौसम विभाग ने गर्मी और लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो दिन सूखी गर्मी के बाद 28 मई को बारिश के आसार हैं।
जेठ की तपती दुपहरी लोगों पर भारी पड़ रही है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। सोमवार को घरों से बाहर निकले लोग तपन और गर्मी से परेशान रहे। गरम तवे की की तरह सड़कें तपती रहीं।
रविवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री से बढ़त बनाकर पारा 24 घंटे में 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम मामूली कमी के साथ 28.8 डिग्री से 28.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। तेज गर्मी से वातावरण में नमी का स्तर न्यूनतम हो गया है। आर्द्रता अधिकतम 58 तो न्यूनतम 12 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक सूखी गर्मी अभी सताएगी। पारा और चढ़ेगा। तापक्रम बढ़ने के साथ ही स्थानीय चक्रवात सक्रिय होगा और 28 से तीन दिन तक बादलों की धमाचौकड़ी और अचानक बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले शुरू हुआ दस तपा की गरमी परेशानी का कारण बनेगी।