फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager's clothes torn, tampered, lawsuit filed, PAC deployed

किशोरी के कपड़े फाड़कर की गई छेड़ख़ानी, मुकदमा दर्ज ,पीएसी तैनात

Thu, 11 Mar 2021 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager's clothes torn, tampered, lawsuit filed, PAC deployed
छेड़खानी - फोटो : demo pics

मऊआइमा के बुआपुर गांव में बुधवार को बकरी चरा रही एक किशोरी के सथ युवक ने अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह भाग निकला। बाद में परिजनों आरोपी के घर शिकायत की तो पूरे परिवार वालों को मारा पीटा गया। धमकी भी दी गई। दो समुदायों का मामला होने के कारण गांव में तनाव हो गया। पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। थाने में तीन को नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बुआपुर में एक किशोरी खेत में बकरी चरा रही थी। एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। शोर मचाया तो आरोपी युवक भाग निकला।  किशोरी रोते हुए घर आयी और पूरी बात बताई। उसके परिजन आरोपी युवक के घर उलाहना देने गए तो आरोपी के घर वालों ने उन्हें ही मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Teenager's clothes torn, tampered, lawsuit filed, PAC deployed
छेड़खानी - फोटो : Social Media

न सिर्फ मारा पीटा गया बल्कि जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी की गई। इसके बाद गांव में किशोरी के पक्ष में तमाम लोग इकट्ठे हो गए। दो समुदायों का मामला होने के कारण जबर्दस्त तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। किशोरी के भाई की तहरीर पर तालिब ,कौशर ,अमन को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी तालिब, कौशर, अमन को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

Teenager's clothes torn, tampered, lawsuit filed, PAC deployed
छेड़खानी

पत्नी ने पति की नाक काटी, मुकदमा दर्ज

किरांव गांव में एक महिला ने पति पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से पति की नाक कट गई। उसने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी बाहर काम करती है। पति को यह पसंद नहीं था। इसी कारण दोनों में झगड़ा हुआ था। 

 मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव डिहवा निवासी मंगल लाल विश्वकर्मा का आरोप है कि उसकी पत्नी मीना देवी बाहर काम करती है। उसे पसंद नहीं कि पत्नी बाहर कोई काम करे। इस कारण परिवार में तनाव चल रहा है। बुधवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसका आरोप है कि पत्नी ने धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार कर दिया जिससे उसकी नाक कट गई।  मंगल लाल ने पत्नी मीना देवी व उनके साथ काम करने वाले विनोद और अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed