{"_id":"6a05b1c792d377497001a0fe","slug":"teenager-dies-after-losing-balance-while-alighting-from-bus-fears-neck-fracture-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बस से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ने से गिरे किशोर की मौत, गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बस से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ने से गिरे किशोर की मौत, गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका
Thu, 14 May 2026 04:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 May 2026 04:58 PM IST
सार
मेडिकल चौराहे के पास बुधवार शाम बस से उतरने के दौरान पानी की बोतलें बेचने वाला 17 वर्षीय अनुज कुमार संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल चौराहे के पास बुधवार शाम बस से उतरने के दौरान पानी की बोतलें बेचने वाला 17 वर्षीय अनुज कुमार संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका जताई गई है। जार्ज टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से लखनऊ के निराला नगर निवासी अनुज रोज शहर आकर मेडिकल चौराहे के आसपास बसों में पानी की बोतलें बेचता था। बुधवार शाम भी वह पानी की बोतलें बेच रहा था। तभी एक रोडवेज बस चौराहे के पास धीमी गति से आई। इसी बीच वह चलती बस में चढ़ गया और यात्रियों को पानी बेचने लगा। कुछ देर बाद जब वह उतरने लगा तो दरवाजे के हैंडल में फंसकर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तब तक बस चालक वाहन लेकर आगे निकल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जार्ज टाउन थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन