फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teasing from girl

कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 21 Jul 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
teasing from girl
फतेहगंज पश्चिमी। कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की जिसे छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि आरोपी के माफी मांगने पर छात्रा के परिवार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में रहने वाली छात्रा कोचिंग पढ़कर मंगलवार शाम करीब पांच बजे घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरे समुदाय के एक युवक ने पहले तो उस पर अश्लील फब्तियां कसीं और फिर उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसे जमकर पीटा और फिर चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर छात्रा के परिजन महिला भाजपा नेता के साथ चौकी पहुंचे। आरोपी के घरवाले भी आ गए जिन्होंने उस पर दबाव डालकर छात्रा से माफी मंगवाई। इस पर छात्रा के परिवार वालों ने उस पर कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed