{"_id":"6aeb9983e22d4a42e606a55f","slug":"tears-welled-up-when-the-person-whose-final-farewell-had-already-been-held-returned-home-allahabad-news-c-417-1-nan1011-10814-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जिसकी अंतिम विदाई कर दी, वह घर आई तो छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जिसकी अंतिम विदाई कर दी, वह घर आई तो छलक पड़े आंसू
Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज - प्रीती को पुलिस ने उसकी मां को सौंपा। स्रोत पुलिस
जिस बेटी को मृत मानकर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वह बुधवार को अपनी मां के सामने सकुशल आ खड़ी हुई। कोर्ट में जब मां-बेटी का मिलन हुआ तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखों से धार फूट पड़ी।
साल 2023 में उमरावगंज निवासी कमला देवी की बेटी प्रीती अचानक लापता हो गई थी। करीब तीन साल बाद 30 सितंबर को गोरखपुर में पुलिस को एक लावारिस शव मिला था। यक्ष ऐप पर फोटो का मिलान होने के बाद बदहवास परिजन गोरखपुर पहुंचे और शव को अपनी बेटी मान लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिवार इस दर्द से उबर भी नहीं पाया था कि एक फोन कॉल ने पूरे गांव को चौंका दिया।सूचना मिली कि प्रीती गुजरात के वडोदरा स्थित नारी संरक्षण केंद्र में सुरक्षित है। खबर मिलते ही नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने पुलिस टीम को वडोदरा भेजा। वहां की स्थानीय पुलिस और संरक्षण केंद्र की अधीक्षक किरन परमार व काउंसलर तृप्ति पांड्या की मौजूदगी में कागजी कार्रवाई पूरी कर प्रीती को यूपी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को कोर्ट से बेटी को अपनी सुपुर्दगी में लेकर देर रात मां अपनी घर पहुंची, जहां उसे देखने और हाल-चाल जानने वालों का तांता लग गया। हालांकि प्रीती किन परिस्थितियों में लापता हुई थी और वडोदरा तक कैसे पहुंची, इस पर वह अभी पूरी तरह खामोश है।
ते लौट आई प्रीती...
मेडिकल परीक्षण के बाद उपनिरीक्षक विनीत कुमार मिश्र और महिला कांस्टेबल ने प्रीती को अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर जैसे ही प्रीती को उसकी मां कमला देवी के सुपुर्द किया गया, वहां मौजूद हर शख्स का दिल भर आया। घर में पिता का साया पहले ही उठ चुका है, मां मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती है। जब मां ने अपनी जिंदा बेटी को सामने देखा तो उसके कांपते हाथों ने प्रीती को सीने से लगा लिया। हिचकियों के बीच मां मुंह सिर्फ इतना निकला-ते लौट आई प्रीती... हम तो तोहें मरा समझ चुके रहिन..., प्रीती भी मां से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगी।